बिहारशरीफ, जून 24 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के केवी चौक के पास इंडियन बैंक के एक एटीएम से बुधवार को दो उचक्कों ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये उड़ा लिये। पीड़िता मणिचक गांव की गुड़िया देवी ने बताया कि वे एटीएम से रुपये निकालने गयी थी। रुपये निकालने के दौरान पीछे खड़े दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर कार्ड बदल दिया। इसके बाद बाइक से दोनों युवक भाग गये। उन्होंने मशीन में देखा तो उनके एटीएम की जगह पर जवाहर पासवान का एटीएम लगा है। तभी उनके खाते से 60 हजार रुपये निकासी का मैसेज आ गया। शिकायत करने पर बैंक के गार्ड ने उन्हें डांट कर भगा दिया। यह भी पढ़ें- एटीएम बदलकर उचक्कों ने उड़ा लिये 60 हजार रुपये स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस स्थान पर दर्जनों लोगों से इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद भी सुरक्षा का कोई उपाय नहीं ...