बलिया, मार्च 2 -- सिकंदरपुर। कस्बा में कहने को तो दर्जनों एटीएम हैं। लेकिन सोमवार की शाम को सिकंदरपुर-बलिया मार्ग स्थित इंडियन बैंक का एक एटीएम छोड़ सभी बंद थे या फिर उनसे पैसा नहीं मिला। इसके कारण होली जैसे त्योहार पर पैसा निकालने आए लोग बेहद परेशान थे। कई लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते रहे, परंतु सफलता नहीं मिल। बैंक के एटीएम पर लंबी कतार देखी गई, जहां लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लोगों का कहना है कि वेतन और पेंशन वाले दिनों में एटीएम में पर्याप्त नकदी और तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.