छपरा, फरवरी 17 -- मुफस्सिल में साइबर अपराधियों का दुस्साहस, चार दिन में दूसरी वारदात डोरीगंज, एक संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब ठग एटीएम परिसर को ही अपना अड्डा बना चुके हैं। साढा मठिया स्थित एसबीआई एटीएम में एक युवक का कार्ड मशीन में फंसते ही उसके खाते से लगातार नौ ट्रांजेक्शन कर राशि उड़ा ली गई। इस संबंध में फरीदाबाद (हरियाणा) के कोली मुहल्ला, मुझेसर निवासी अमित कुमार ने मुफ्फसिल थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सांढा मठिया स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। कार्ड मशीन में डालते ही फंस गया। घबराए युवक की नजर एटीएम की दीवार पर मार्कर से लिखे एक मोबाइल नंबर (8272988409) पर पड़ी। सहायता की उम्मीद में उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया। दूसरी ओर से खुद को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.