बदायूं, फरवरी 12 -- बिसौली। इलाके में एटीएम पर मदद के बहाने ठगी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। संभल जिले के तहसील चंदौसी के रहने वाले बाबूराम से एटीएम कार्ड फंसने के दौरान जानकारी लेकर उनके खाते से कुल 2500 रुपये निकाल लिए गए, जिस पर पुलिस जांच में जुटी है फिलहाल। बाबूराम ने बताया कि 11 फरवरी को जरूरी काम से बिसौली आए थे। दोपहर में वह रोडवेज बस अड्डा स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। पहले उन्होंने 1000 रुपये निकाले, लेकिन लेनदेन के दौरान मशीन में तकनीकी समस्या आ गई। इसके बाद उन्होंने दोबारा 500 रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। उसी समय वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने मदद की बात कही और मशीन पर लिखे नंबर पर फोन करने को कहा। फोन उठाने वाले ने खुद को कर्मचारी बताते हुए कार्ड ...