अयोध्या, जून 29 -- अयोध्या, संवाददता। एटीएम पर रुपया निकालने गए एक व्यक्ति को गुमराह करके उसके खाते से आरोपी ने 36 हजार रुपये निकाल लिए। अगले दिन जब वह बैंक मे अपना स्टेटमेंट निकलवाने गया तो उसे अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मिली। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। ग्राम किरौंदी, थाना कूरेभार सुल्तानपुर के रहने वाले विनय कुमार का तहरीर मे कहना है कि वह वर्तमान में ग्राम उसरु थाना कोतवाली नगर में निवास करता है। वह स्टेट बैंक के एटीएम पर दो हजार रुपया निकाल रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति ने उससे जल्दी होने की बात कहकर उससे पहले अपना रुपया निकालने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पार किए 1.38 लाख इस पर जब वह अपना ट्रांजेक्शन कैसिंल कर रहा था। तो वह कैंसिल नहीं हुआ। उसके बाद उसने ...