श्रावस्ती, मई 5 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जमुनहा तहसील क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट बाजार में एटीएम न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बैंक बंद होने पर पैसे की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। गिरंटबाजार में थाना हरदत्त नगर गिरंट, राजकीय आईटीआई कालेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राजकीय पशु चिकित्सालय,वनरेंज कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय,दो प्राइवेट इंटर कालेज सहित प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इसके साथ ही एक बैंक है जिसके कारण लोगों के रुपए की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। जब बैंक बंद होता है तो लोगों को दर दर भटकना पड़ता है। लोग जब किसी दुकान से पैसे निकलवाने जाते हैं तो एक हजार रुपए पर 10 रुपए कमीशन ले लिया जाता है। यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने पाठा में राष्ट्रीय बैंक नहीं होने जैसी समस्याओं को...