उन्नाव, मार्च 7 -- शुक्लागंज, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर ने बीती पांच मार्च को थाना गंगाघाट में तहरीर देकर बताया था कि 3 मार्च को तड़के करीब चार बजे अज्ञात चोर एटीएम बूथ में घुस गए। आरोपियों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डालकर उसे निष्क्रिय किया और इसके बाद एटीएम मशीन के कैश डिस्पेंसर बॉक्स को तोड़कर 49,500 रुपये चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहुल पुत्र उमेश चन्द्र निवासी शुक्लागंज, उन्नाव और अरविन्द अवस्थी पुत्र रामऔतार निवासी बलहापारा, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पेंचकस, एक प्लास और 10,200 रुपये नगद बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने एटीएम तो...