नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। क्राइम ब्रांच ने एटीएम तोड़कर चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान के रूप में हुई है। 20 से अधिक मामलों में शामिल रहे बदमाश को बुधवार को मेवात से पकड़ा गया। आरोपी छह मामलों में भगोड़ा घोषित है। डीसीपी चंदर कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि एसीपी उमेश बरथवाल की टीम एटीएम चोरी के मामलों की जांच कर रही थी। इन सभी मामलों में इमरान उर्फ इम्मा नाम सामने आया था। वह राजधानी में एटीएम चोरी के 12 मामलों में शामिल था। उसके खिलाफ अन्य राज्यों में आठ एफआईआर दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि पुलिस एक साल से इमरान की तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...