लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर थानाक्षेत्र में एक महिला का एटीएम कार्ड चोरी कर उसके खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़िता के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुबग्गा के अमन कॉलोनी निवासी अहमद यूसुफ ने बताया कि बीते 9 जनवरी की शाम को पत्नी नाहिद फीनिक्स मॉल स्थित रिलायंस स्मार्ट में शॉपिंग कर रही थी, जहां उसने 233 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद नाहिद अपने घर चली आई। उसी शाम करीब 5:10 से 5:14 बजे के बीच महिला के एसबीआई के खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। रुपये कटने का मैसेज देखकर नाहिद परेशान हो गई और उसने अपना एटीएम कार्ड चेक किया। नाहिद के पर्स में एटीएम कार्ड नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.