दुमका, अप्रैल 7 -- दुमका। एटीएम गार्ड ने अपने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कड़हलबिल मुहल्ले में हुई। बताया जाता है कि एटीएम गार्ड रोबिन हेंब्रम पत्नी की बीमारी से परेशान था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मानसिक तनाव में होने के कारण उसने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।घटना के वक्त पत्नी एवं बच्चे मायके गए थे। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...