एटीएम के बाहर युवक से मारपीट, लूट की सूचना निकली गलत
हापुड़, मई 17 -- कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित निदान नर्सिंग होम के पास देर रात तकरीबन 11: 30 बजे युवक के साथ मारपीट व लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। शुरुआती सूचना में 30 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला पैसों के लेनदेन के विवाद का सामने आया है।जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी दीपक देर रात एटीएम बूथ पर गया था। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट हुई और उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है, कि जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी लेनदेन को लेकर विवाद का पाया गया है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.