मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सरवट इलाके में शनिवार सुबह नौ बजे इंडिया वन एटीएम के केबिन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। केबिन से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर सेफ्टी ऑफिसर रामकिशोर यादव दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।दमकल विभाग के अनुसार, आग एटीएम केबिन के पीछे बने इलेक्ट्रिकल हिस्से में लगी थी, जहां इंवर्टर और बैटरी रखी हुई थीं। टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों के मुताबिक आग एटीएम मशीन तक नहीं पहुंची और मशीन के अंदर रखा कैश भी पूरी तरह सुरक्षित रहा। एफएफओ रामकिशोर यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। घटना...