औरंगाबाद, जनवरी 29 -- दाउदनगर में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खातों से अवैध रूप से पैसा निकासी करने वाले एक गिरोह का दाउदनगर पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के पादुमचक महाराजगंज निवासी प्रमोद कुमार साव और उतरावन निवासी शनि कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न बैंकों के कुल 86 एटीएम कार्ड, 25 हजार 500 रुपये नकद तथा एक बाइक जब्त की है। गुरुवार को थानाध्यक्ष विकास कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भखरुआं मोड़ के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम के समीप कुछ लोगों द्वारा एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर पैसा निकासी करने वाले दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर रखा गया है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस...