प्रयागराज, फरवरी 16 -- शांतिपुरम स्थित एटीएम में रुपये निकालने गए युवक को शातिरों ने बातों में उलझाकर एक लाख रुपये की चपत लगा दी। युवक ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। नवाबगंज के हथिगहां का विपिन कुमार श्रीवास्तव सोमवार को दोपहर में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया। तभी पीछे से आए दो युवकों ने एटीएम बूथ में घुसकर उसे बातों में उलझा लिया। मौका पाते ही उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद खाते से कई बार में एक लाख रुपये निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.