एटीएम कार्ड बदल महिला के खाते से 18 हजार उड़ाए
प्रयागराज, जून 25 -- एटीएम से रुपये निकालने गई महिला से साइबर शातिरों ने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदला और उसके बैंक खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर भुक्तभोगी महिला ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुराने फाफामऊ की रहने वाली शबा बानो ने गुरुवार को फाफामऊ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति इकरार अहमद सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं। वह गुरुवार को दोपहर में फाफामऊ बाईपास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। इसी बीच पीछे से आए दो युवकों ने बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर कुछ देर बाद उसके खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल फोन पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। शबा बानो ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.