देहरादून, अप्रैल 21 -- प्रेमनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम ठग गिरोह तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। एनसीआर के रहने वाले आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 66 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली एक कार बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अब तक अलग-अलग राज्यों में 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने की बात कही। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि चौकी प्रभारी झाझरा अमित कुमार शर्मा सोमवार रात झाझरा में टीम संग वाहन चेकिंग कर रहे थी। इस दौरान सेलाकुई की तरफ से आई एक सफेद रंग की वेन्यू कार को रोका। कार सवार तीन युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से बरामद एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों पर ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जिन्हें एटीएम मशीन में कार्ड के सही तरीके से उप...