देवरिया, मई 29 -- देवरिया, निज संवाददाता शहर के राघव नगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर एक खाता धारक का कार्ड बदल कर 98 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदवलिया के रहने वाले उपेंद्र विश्वकर्मा का भीखमपुर रोड स्थित एसबीआई की शाखा में खाता है। उनका आरोप है कि वह 15 मई को राघव नगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर कार्ड का पिन बनाने के लिए गए थे। इस बीच एक व्यक्ति ने उनसे कार्ड लेकर पिन बनाने में सहयोग करने की बात कही और फिर कार्ड ही बदल दिया।25 मई को वह जब बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 98 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने अपने खाते की निकासी पर रोक लगवाया और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात जालसाज के विरुद...