बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- - कोतवाली देहात पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 62 एटीएम कार्ड, एक स्वैप मशीन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों का चालान कर दिया है। कोतवाली देहात प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कोतवाली देहात पुलिस द्वारा स्याना अड्डे के पास से एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफताब पुत्र साबिर निवासी गांव सलेमपुर चिट्टा(सलेमपुर), खुशनसीब उर्फ खुशखुश पुत्र गुलफाम और आलम पुत्र नसरू खां निवासी गांव चिरचिटा उर्फ चिटटा(सलेमपुर) ...