मुजफ्फर नगर, जून 6 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी विपिन राठी ने बताया कि नौ मई की रात को यूनियन बैंक के एटीएम से नगदी निकालने गया था। एटीएम कार्ड लगाया, लेकिन नगदी नहीं निकली। इसी दौरान एक युवक एटीएम में आया और उसने नगदी निकालने की बात कहते हुए एटीएम बदल दिया। घर वापस गया तो कुछ ही देर में खाते से 91 हजार की नगदी निकली जा चुकी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी और गांव भैसी निवासी सत्येंद्र ने बताया कि कुछ महीने पूर्व मोबाइल पर फेसबुक पर एक विज्ञापन देखना, जिसको फोन में अपलोड कर लिया। यह भी पढ़ें- एटीएम बदलकर खाते से 20 हजार रुपये निकाले, मुकदमा दर्ज अपलोड करते हैं खाते से 98 हजार की नगदी निकली गई। नगदी निकाले जाने के बाद से लगातार बैंक और पुलिस के चक्कर काट रहा है लेकिन...