फरीदाबाद, जून 14 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। एवीटीएस (एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ) भूपानी की टीम ने एएटीएम कार्ड बदलकर 75 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में दो आरोपियों को को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से साढ़े 13 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलवलके बढ़ा निवासी गोवर्धन उर्फ गोलू और तुहीराम कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने 13 जून को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदलकर 75 हजार की ठगी करने पर दो आरोपी दबोचेघटना का विवरण शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार एक जून को गांव झाड़सेंतली गांव स्थित एटीएम बूथ में रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों आरोपी एटीएम बूथ में दाखिल हुए और जल्दबाजी का बहाना बनाकर शिकायतकर्ता को बातचीत में उलझा लि...