प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के शिवलाल का पुरवा गांव निवासी विनोद कुमार रविवार को कुंडा के इंडियन बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने आए थे। इस दौरान एटीएम में उचक्कों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज जाने पर सोमवार को वह बैंक में शिकायत करने जा रहे थे, इसी बीच 20 हजार रुपये दोबारा निकालने का मैसेज आ गया। पीड़ित विनोद कुमार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...