नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, व. सं.। धार्मिक यात्रा पर दिल्ली आए बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने 58500 रुपये ठग लिए। किशनगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय पीआर नरसिम्हन, चेन्नई के रहने वाले हैं। वह धार्मिक यात्रा पर दिल्ली आए हैं। वह बैर सराय स्थित श्री वैकुंठनाथजी मंदिर में ठहरे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी को वह मुनिरका स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गए थे। वहां किसी ने कार्ड बदलकर 58500 रुपये निकाल लिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.