बक्सर, जून 3 -- नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव निवासी हरिद्वार प्रसाद द्वारा थाने में आवेदन देकर साइबर फ्रॉड का एक मामला दर्ज कराया गया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि विगत 28 मई को नावानगर बाजार स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने आया था। इसी दौरान एक लड़का एटीएम के पास खड़ा था जो उसे देखकर अलग हो गया। इसके बाद उसके द्वारा शाम 06 बजकर 20 मिनट पर एटीएम मशीन में कार्ड लगाया गया तो रुपया नहीं निकल पाया। पास खड़ा संदिग्ध लड़का मेरा पिन नंबर ध्यान से देख रहा था। उसने हमारे कार्ड को एटीएम से खींचकर बदल दिया और दूसरा कार्ड लगा दिया। हम बाहर निकले तो 06 बजकर 55 मिनट पर मोबाइल पर 40 हजार रुपए की निकासी का मैसेज आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है। ( नाव...