मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलमबाग रोड में एटीएम फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने एक महिला एटीएम कार्ड बदल खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिये। पीड़िता ने काजीमोहम्मदपुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित महिला मीनापुर थाना क्षेत्र की प्रियंका कुमारी है।महिला ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की दोपहर अपने पति के साथ कलमबाग चौक के पास सामान खरीदने आई थी। इस दौरान वह एसबीआई की एटीएम से रुपये निकालने गई। महिला के अनुसार, एटीएम मशीन में कार्ड डालते ही फंस गया। तभी दो युवक मदद करने के बहाने एटीएम के अंदर पहुंचे। दोनों ने बातचीत में उलझाकर उसे भरोसे में लिया और चकमा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये उड़ाए कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 20 हजार रुपये की निकासी हो...