एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर, जून 15 -- कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि सोमवार को जटिया अस्पताल मार्ग से दो लोगों को पकड़ लिया गया। जिन्होंने अपना नाम वकील और तालिब निवासी गांव इंदाना थाना बिछौर जनपद नूह हरियाणा बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पुलिस को विभिन्न बैंकों के 39 एटीएम कार्ड, तीन स्वैप मशीन मिली। साथ ही पुलिस ने कार भी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एटीएम मशीन के केबिन में ग्राहकों के साथ धोखे से एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। साथ ही पिन की जानकारी भी कर लेते हैं। जिसके बाद स्वैप मशीन के जरिए उनके खाते से रुपये निकालते हैं। यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.