गोपालगंज, अप्रैल 23 -- सिधवलिया, एक संवाददाता महम्मदपुर थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम के पास से ठगी गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के हठगामी गांव निवासी रवि कुमार संदिग्ध स्थिति में एटीएम के अंदर एक ग्राहक का एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकासी के फिराक में था । इस दौरान पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सात एटीएम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में एटीएम बदलकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह से जुड़े होने का खुलासा हुआ। सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोपालगंज, सीवान व सारण समेत अन्य जिलों में उसका नेटवर्क फैला हुआ है। मामले में प...