औरंगाबाद, मई 15 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। ओबरा प्रखंड के उब गांव निवासी राहुल कुमार के बैंक खाते से एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में राहुल कुमार ने बताया है कि वह डीसीबी बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने गए थे। एटीएम मशीन में कार्ड डालते ही उनका कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी कार्ड बाहर नहीं निकला। इसी दौरान वहां पहुंचे दो लोगों ने गार्ड से संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर उनसे दो बार पिन कोड डालने को कहा गया, लेकिन इसके बाद भी कार्ड नहीं निकला। राहुल कुमार ने बताया कि इसके बाद वह दूसरे बैंक के एटीएम की ओर चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी का मैसेज आया। जांच करने पर ...