मेरठ, अप्रैल 29 -- नगर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे युवक को वहां मौजूद दो युवकों ने 25 हजार का चूना लगा दिया। उन्होंने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके जाने पर खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी नौशाद ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने नजदीकी एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान उसके पीछे कुछ अज्ञात युवक खड़े थे। आरोप है कि युवकों ने मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और चालाकी से कार्ड बदल दिया। उसके वहां से जाने के बाद आरोपियों ने उसके उसके एटीएम का इस्तेमाल कर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए।उसके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.