फरीदाबाद, जून 24 -- पलवल,अजित कुमार। एटीएम बूध से रुपये निकालने में मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख 70 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक महिला और युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में पृथला गांव के रहने वाले राजेश ने बताया कि बीती 13 जून को सुबह करीब आठ बजे वह ततारपुर चौक स्थित हिताची के एटीएम बूथ से पैसे निकालने गए थे। वहां उसे एक औरत और एक आदमी मिले। राजेश ने उन दोनों पर भरोसा करके अपने कार्ड से पैसे निकालने को कहा।आरोप यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदलकर पौने दो लाख निकाले है कि उन दोनों ने धोखे से राजेश का असली एटीएम कार्ड बदल लिया और उन्हें कोई दूसरा कार्ड थमा दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने 13 और 14 जून को राजेश के बैंक खाते से कुल 1,70...