मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरनगर थाना तितावी व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 38 हजार रुपये, दो एटीएम स्वाईप मशीन, 51 एटीएम कार्ड, एक कार व तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने 1.49 लाख रुपये एटीएम स्वाईप मशीन में फ्रीज करा दिए है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि गांव अमीरनगर निवासी अमरपाल सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि वह बघना चौराहे पर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। वहां मौजूद अज्ञात आरोपियों ने धोखाधडी उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बैंक खाते से एक लाख रुपये की धनराशि निकाल ली। ...