फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना जसराना क्षेत्र में एटीएम बदलकर ठगों ने उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपी पकड़े जा सकें। नगला सामंती निवासी धर्मेंद्र सिंह एवं उसकी पत्नी सुधा का ज्वाइंट खाता स्टेट बैंक जसराना में है। उक्त खाते के एटीएम कार्ड को लेकर धर्मेंद्र सिंह बैलेंस चैक करने के लिए जसराना पहुंचे। उन्होंने कामाख्या धाम के निकट स्थित एटीएम पर पहुंच कर बैलेंस चैक किया तो एटीएम ने बैलेंस नहीं दिया। वहां पर दो युवकों ने गुमराह करते हुए एटीएम कार्ड भी बदल दिया, लेकिन इसकी जानकारी धर्मेंद्र को नहीं हो सकी। धर्मेंद्र को इसकी जानकारी उस वक्त हुई, जब वह यहां से एसबीआई शाखा जसराना के एटीएम पर बैलेंस चेक करने पहुंचे। यहां पर बैलेंस चैक करने का प्रयास किया लेकिन बैलेंस...