वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, संवाद। नेवादा (चितईपुर) स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी बैंक के रिटायर अफसर अशोक कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने 2.38 लाख रुपये की निकासी कर ली। प्रकरण में भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि पहली मार्च को सुंदरपुर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे थे। मशीन में कार्ड डालने के बाद पैसा नहीं निकला। बगल में खड़ा एक आदमी ने कार्ड लेकर कोशिश की लेकिन पैसा नहीं निकला। बाहर से गार्ड आया और उसने कार्ड ले लिया। उसने कार्ड का चिप और उसपर लगी स्ट्रिप रगड़नी शुरू कर दी। आशंका है कि इसी बीच उसने कार्ड बदल दिया। क्योंकि इसके बाद नेवादा में पीएनबी और यूनियन बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंचे, वहां भी सुंदरपुर एसबीआई एटीएम में मौजूद व्यक्ति किसी और के साथ था। उसने बाद के एटीएम...