प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। तेलियरगंज सब्जी मंडी के समीप एटीएम बूथ में एक शातिर ने एटीएम कार्ड बदलकर पीड़ित के खाते से 81,900 रुपये निकाल लिए। सोरांव के आदमपुर गांव निवासी दयाशंकर पांडेय की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है। तहरीर के मुताबिक, एटीएम बूथ पर रुपये निकाले गए थे। एटीएम पिन डालकर प्रोसेस कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और बैलेंस इक्वायरी का बटन दबा दिया। इसी बात को लेकर आरोपी से कहासुनी भी हुई। इसी बीच उसने एटीएम कार्ड बदल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.