औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- ओबरा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खाताधारकों से रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को औरंगाबाद के ब्लॉक मोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के धनबाद जिले के तेतुलमारी निवासी समर सिंह, गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के गंगटी निवासी रंजीत कुमार, धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह निवासी मनोज कुमार शर्मा और धनबाद जिले के खास सीजूवा निवासी मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच स्मार्टफोन, एक साधारण मोबाइल, एक लोहे का चाकू, एक पिलास, आठ फर्जी एटीएम कार्ड और एक ब्रेजा चार पहिया वाहन बरामद किया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 नवंबर को थाना मोड़ के पास स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से सुर्खी गांव निवासी एक व्यक्ति के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर डेढ़ ल...