बदायूं, जून 7 -- एटीएम बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकासी की पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बदायूं तिराहे के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का है। गौटिया गांव निवासी बालक राम रुपये निकालने के लिए एटीएम पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद एक युवक ने बातचीत के दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का संदेश आया, तब उन्हें ठगी का पता चला।जानकारी यह भी पढ़ें- एटीएम बदलकर खाते से 20 हजार रुपये निकाले, मुकदमा दर्ज होने पर बालक राम ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी ...