एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाला गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जून 7 -- शिकोहाबाद में पालीवाल चौराहा के पास स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम से धन निकासी करने वाले देहात फीडर के लाइनमैन का एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की निकासी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नारायण कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में कई बैंकों के एटीएम, नगदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। रनेश कुमार पुत्र कबीरदास निवासी रामनगर लेबर कॉलोनी देहात फीडर पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। वह एक जून को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से धन निकासी करने के लिए आया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसका एटीएम बदलकर अलग अलग स्थानों से 50 हजार रुपए की निकासी कर ली थी।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम सतीश कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी राजथल थाना नारनौंद जनपद हिसार, हरियाणा बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.