एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पार किए 1.38 लाख
आगरा, जून 29 -- थाना एकता क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने पीड़ित के खाते से 1.38 लाख रुपये पार कर दिए। जानकारी पर पीड़ित के होश उड़ गए। कुआखेड़ा निवासी भूरी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूरी सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 जून की शाम करीब 7:30 बजे वह कलाल खेरिया स्थित हिताची एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवकों ने सहायता के नाम पर चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर लगातार बैंक के मैसेज आने लगे। देखा तो पैसे कट रहे थे। उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आरोपितों ने तब तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 138608 रुपये पार कर दिए। पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ठगी के आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.