प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के एटीएम बूथों पर ठग गिरोह सक्रिय है। कहीं एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर तो कहीं एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खाते साफ किए जा रहे हैं। शातिरों ने रसूलाबाद के एक व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख रुपये उड़ा दिए। शिवकुटी पुलिस दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।मेंहदौरी कॉलोनी रसूलाबाद निवासी रामराज सिंह की तहरीर के मुताबिक, वह 17 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर बैलेंस चेक करने गए थे। इसी बीच एटीएम बूथ में दो युवक पहुंचे और बातचीत में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। उस वक्त रामराज सिंह को इसकी भनक तक नहीं लगी। घर पहुंचने पर उन्हें एटीएम कार्ड बदलने की जानकारी हुई। बैंक जाने पर पता चला कि दस बार में एक लाख रुपये उनके ...