प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- कुंडा, संवाददाता। कस्बे के एटीएम बूथ के भीतर मदद के बहाने शातिर ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 8500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर जानकारी हुई तो पीड़िता ने बैंक और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को चिह्नित कर रही है। यह भी पढ़ें- एटीएम कार्ड बदल महिला के खाते से 18 हजार उड़ाएघटना का विवरण मानिकपुर थाना क्षेत्र के श्रद्धा का पुरवा मऊदारा निवासी जाबिर अली की पत्नी जमीला बानो गुरुवार को अपने मायके मियां का पुरवा से ससुराल लौट रही थी। कुंडा कस्बे के सरयू नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालने लगी। उसने एटीएम से 500 रुपये निकाले। इसी दौरान बूथ में मौजूद दो अज्ञात युवक उससे बातचीत करने लगे और मशीन चलाने में मदद का भरोसा दिलाने लगे। आरोप है कि बातची...