प्रयागराज, फरवरी 28 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भतकार गांव निवासी राजेंद्र निषाद का बेटा जितेंद्र शनिवार सुबह तिवारी मार्केट स्थित एटीएम में रुपये निकालने गया था। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने जल्दबाजी का दबाव बनाते हुए जितेंद्र का एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपी के जाते ही पीड़ित के मोबाइल पर खाते से 23,000 रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। ठगी का अहसास होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तत्काल बैंक पहुंचकर खाता फ्रीज कराया और थाना झूंसी में लिखित तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी व राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...