सहरसा, जून 26 -- सहरसा, नगर संवाददाता। एटीएम मशीन मे एटीएम कार्ड फंसाकर लोगों के बैंक खाते से रूपये ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। गुरुवार को महावीर चौक से स्टेशन रोड जाने वाली सड़क पर स्थित एसबीआई एटीएम में रूपये निकासी करने के लिए गए बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर निवासी कार्यालय परिचारी योजना कार्यालय मो खुर्शीद आलम ने बताया कि वह एसबीआई एटीएम से दो हजार रुपये निकासी करने गए थे। मशीन में कार्ड डालते हीं एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद एटीएम कार्ड नहीं निकल सका। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने एटीएम मशीन में कुछ बटन दबाने के बाद मशीन के ऊपर लिखे एक मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क करने कहा। मशीन के ऊपर चिपकाये नंबर पर जब काल किया तो अपनेको इंजिनियर बताते हुए रेलवे स्टेशन समीप आने के लिए बताया और कहा की साथ चलेंगे ।पीड़ित...