उरई, जनवरी 27 -- कालपी। तहसील क्षेत्र के ग्राम निबाड़ी निवासी सोबरन सिंह एटीएम से रुपये निकालने गए थे। पैसे निकालने के बाद जब वह बाहर निकले तो एटीएम कार्ड उनके हाथ में ही था। इसी दौरान पास खड़े एक टप्पेबाज ने अचानक झपट्टा मारकर उनके हाथ से एटीएम कार्ड छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित युवक ने शोर मचाया, जिस पर आसपास खड़े लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टप्पेबाज को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक का एटीएम कार्ड वापस कराया और आरोपी टप्पेबाज को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.