बरेली, जनवरी 29 -- बहेड़ी। पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 25 हजार रुपये निकालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बीते वर्ष मामला 14 दिसंबर को ग्राम सिली जागीर निवासी मोहम्मद सलीम ने थाना बहेड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने उसके घर से एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित का आरोप था कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर चौकी इंचार्ज शेखर खोकर ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। चौकी प्रभारी भुड़िया शेखर खोकर, एसआई अंकित बघेल, कांस्टेबल श्याम सुंदर, नीटू ने रेलवे स्टेशन के पीछे से आरोपी शोएब पुत्र फराईम निवासी ग्राम सिली जागीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गलती होने की...