फरीदाबाद, मई 17 -- नूंह, सरसमल। नूंह पुलिस ने एटीएम चोरी और लूट के मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले किया है। आरोपी गांव औथा का रहने वाला है। बिहार में दर्ज मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए साहिल पुत्र असरूद्दीन निवासी गांव औथा थाना पिनगवां को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार में एटीएम काटकर लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ थाना रघुनाथपुर जिला पूर्वी चंपारण बिहार में मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिहार पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। बिहार पुलिस के डीएसपी रवि कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार ने नूंह पुलिस से संपर्क कर सहयोग मांगा था। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस के ब...