देहरादून, अप्रैल 12 -- हरिद्वार रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम को काटकर कैश लूटने का प्रयास किया गया। मशीन से छेड़छाड़ होते ही एटीएम का सिक्योरिटी अलार्म बज उठा। जिससे चोर मौके से फरार हो गया। बैंक के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सरस्वती विहार ई-ब्लॉक निवासी व उत्कर्ष बैंक के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर राकेश सिंह रावत ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल की तड़के करीब 3:19 बजे एक अज्ञात व्यक्ति हरिद्वार रोड स्थित उनकी एटीएम लॉबी में घुसा। उसने सबसे पहले कैमरों को कागज से ढक दिया और एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। अलार्म बजने के कारण बैंक का कैश सुरक्षित बच गया। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को घटना क...