जमुई, मई 24 -- झाझा, नगर संवाददाता सावधान! एटीएम काउंटर केबिन में गार्ड का नंबर स्केच पेन से लिखा होने और उस पर विश्वास करने पर आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं इसी प्रकार से फोन नंबर लिखे होने के बाद 5000 रूपये की अवैध नकासी के शिकार एक व्यक्ति की जिनका एटीएम कार्ड नगर के पुरानी बाजार गांधी चौक में अवस्थित एक एटीएम में फंस जाने के बाद वहां लिखे फोन नंबर से संपर्क करने और उसके झांसे में आने के बाद की घटना से समझा जा सकता है। घटना के पीडि़त व्यक्ति हरना निवासी मो फखरुद्दीन अंसारी के पुत्र की ओर से इस संबंध में साइबर थाना जमुई को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की गई है। अनधिकृत एटीएम लेनदेन और एटीएम कार्ड धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत करते हुए कार्ड धारी फखरुद्दीन अंसारी के पुत्र मो साहिल अहमद ने चर्चा की है कि मैं यह पत्र अपन...