मुरादाबाद, जून 6 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नागफनी के दसवां घाट निवासी शातिर बदमाश हिफजुर रहमान उर्फ हसनैन को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से 1 किलो 574 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपी बीते साल नवंबर में अपने साथियों के साथ लोकोशेड कंटेनर डिपो के पास स्थित पीएनबी का एटीएम उखाड़कर चोरी कर ले गया था। पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के अनुसार जमानत पर कुछ समय पहले जेल से बाहर आने के बाद वह तस्करी में जुट गया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना और अगवानपुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार की टीम गश्त पर थी। शेरुआ चौराहे के पास घेराबंदी करके आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ तो पता चला कि पकड़ा गया आरोपी नागफनी के दसवां घाट निवासी शातिर बदमाश हिफजुर रहमान ...