एटीएफ पर वैट में कटौती पर कांग्रेस ने निशाना साधा
नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट को 25 फीसदी से सात फीसदी करने के भाजपा सरकार के निर्णय की निंदा की है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार एयरलाइंस और अमीरों को तोहफा दे रही है। जबकि आम लोगों पर ऐसे टैक्स का बोझ डाल रही है जिन्हें चुकाना उनके लिए मुमकिन नहीं है। यादव ने कहा कि जहां एक ओर दिल्ली का आम नागरिक ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है वहीं दिल्ली की भाजपा सरकार अमीर वर्ग के लिए जेट ईंधन पर टैक्स कम करने में व्यस्त है। यह भी पढ़ें- महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला पेट्रोल और डीजल पर वैट का भारी बोझ कम करके आम नागरिकों को तत्काल राहत दी जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.