देहरादून, नवम्बर 28 -- नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती, लोनिवि कीर्तिनगर अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल सिंह चौहान एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गजा रोहित कुमार के द्वारा समय पर एटीआर उपलब्ध न करने के कारण नवंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान समाचार पत्रों पर प्रकाशित नकारात्मक समाचारों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, किन्तु उक्त चारो अधिकारी द्वारा समयावधि पर कार्यवाही न करने के फलस्वरूप उनके माह नवंबर की वेतन पर रोक लगा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.