फिरोजाबाद, मार्च 19 -- एका के सकरौली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल स्कोर्पियो चालक ने भी बुधवार की मध्य रात्रि में दम तोड़ दिया। हादसे के मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। चालक के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। थाना रिजावली के गांव नगला पार निवासी चालक सतेंद्र कुमार पुत्र करन सिंह गांव के ही दिगंबर सिंह पुत्र नरसिंह पाल के साथ दिगंबर की स्कॉर्पियो से सकरौली में घर का सामान लेने गए थे। सकरौली से सामान लेकर वापस लौटते समय रास्ते में बाइक सवारों के आगे आने से स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दिगंबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी और बाइक सवार रचना देवी और टूंडला निवासी बबलू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी।घायल सतेंद्र सिंह को उपचार के लिए सीएचसी जलेसर...